- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Hospital Accountant Returning From Playing Holi At Her In Laws In The Afternoon Died In A Vehicle Collision On The Highway
दोपहर को ससुराल में होली खेल कर लौट रहे अस्पताल के अकाउंटेंट की हाईवे पर वाहन की टक्कर से मौत
सैंपऊ| थाना क्षेत्र में होली के त्योहार पर नेशनल हाईवे 123 पर अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को उपखंड के गांव कूंकरा से ससुराल में होली खेलकर घर वापस लौट रहे धौलपुर निवासी एवं सैंपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अकाउंटेंट की धौलपुर लौटते समय नेशनल हाईवे 123 पर गांव गुर्जा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। खून से लथपथ अकाउंटेंट को जिला अस्पताल भेजा गया क्या जहां चिकित्सकों ने नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया। कमरुद्दीन खान सैंपऊ हॉस्पिटल में एकाउंटेंट के पद पर कर्मचारी है। जो साथी कर्मचारियों के साथ होली खेलने के लिए अस्पताल पहुंचा, वहां से बाद में में कूंकरा स्थित अपनी ससुराल में होली खेलने के लिए चला गया। दोपहर बाद ससुराल से कमरुद्दीन बाइक लेकर घर जाने के लिए धौलपुर के लिए निकल गया। हाईवे पर करीमपुर से पहले ही गांव गुर्जा पर रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
वही दूसरी घटना कैंथरी गांव के पास की है। होली के दिन मंगलवार देर शाम को सड़क पार करते समय एक राहगीर की अज्ञात वाहन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का शिकार हुए युवक को एनएचएआई एंबुलेंस 1033 की मदद से सीएचसी सैंपऊ की मोर्चरी पर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही कैंथरी निवासी डंबर सिंह की मौत हो गई।
तसीमों के पास हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो घायल
थाना क्षेत्र के तसीमो गांव के पास नेशनल हाईवे 123 पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पारकर रहे राहगीर वृद्ध से टकरा गई। दुर्घटना में राहगीर वृद्ध सहित बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 104 के पायलट राम लखन शर्मा की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ पर पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया वहीं दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सघन उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मनिया के दुर्गापुरा निवासी गुड्डू पुत्र बीरी सिंह जाटव अपने एक साथी बीकेश पुत्र देवा जाटव के साथ अपनी रिश्तेदारी के गांव कंचनपुर से बाइक पर सवार होकर तसीमो राम ईट भट्टा पर लौट रहा था।
बसई नवाब| कस्बा की मुस्लिम बस्ती मे एक 11 वर्षीय बालक सलमान पुत्र बशीर खां खेलते-खेलते घर के पास लगी चारा कुटटी मशीन मे हाथ आ जाने से एक हाथ की दो उंगली कट गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी बसई नवाब मे भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वैद्य मौहम्मद जफर इस्लाम ने धौलपुर रैफर कर दिया।
अन्य घटना में सड़क पार करते राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला
मृतक अकाउंटेंट कमरुद्दीन खान