पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News If The Teachers Affected By The New Pension Scheme Are Not Warned They Will Have To Pay A Huge Price Suresh Bhardwaj

नई पेंशन स्कीम से प्रभावित शिक्षक नहीं चेते तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी : सुरेश भारद्वाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला स्तरीय बैठक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा धौलपुर में प्रदेश उपसभाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष महेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सत्र की सदस्यता के लिए सभी शाखाओं के लिए रसीद बुकों का वितरण किया गया तथा सभी उपशाखाओं की कैश बुको की ऑडिट की गई ।बैठक में संगठनात्मक मुद्दों सहित शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई तथा इसके साथ-साथ नवीन पेंशन योजना से पीड़ित शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के निर्णय के तहत जिले में आगामी आंदोलनों के सफल संचालन के लिए एक जिला संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिला संघर्ष समिति का संयोजक विजय गोस्वामी एवं सह संयोजक ओमप्रकाश लोधा तथा केशव सिंह चुने गए। सदस्य के रूप में भूप सिंह परमार, मुकेश कुमार बघेला, नवल गिरी, इरशाद खान, नरेंद्र गोस्वामी चुने गए।बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एनपीएस को हटाने के लिए इससे पीड़ित शिक्षकों को एकजुट होना होगा। जब तक सभी शिक्षक एकजुट नहीं होंगे, तब तक एनपीएस को हटवाना संभव नहीं होगा। एनपीएस प्रभावित शिक्षक अपनी एकजुटता दिखाते हुए शिक्षक संघ सियाराम द्वारा किए जाने वाले आगामी आंदोलनों में अपनी पूरी ताकत के साथ अपना योगदान देना सुनिश्चित करें, तो निश्चित रूप से संगठन को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनपीएस प्रभावित शिक्षक अभी जागृत नहीं हुए तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। एनपीएस के चलते कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है। यह बात सभी प्रभावित शिक्षकों को समझनी होगी। भारद्वाज ने संघर्ष समिति के सदस्यों से शीघ्र ही ब्लॉकों की संघर्ष समितियां बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, रामनिवास मीणा, गया प्रसाद शर्मा, शिवराज सिंह परमार, शैलेंद्र अन्य उपस्थित थे।

धौलपुर. कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...