- Hindi News
- National
- Saipau News Rajasthan News If The Toilets Are Not Constructed They Will Be Deprived Of Other Schemes Including Food Security
शौचालय निर्माण नहीं कराया तो खाद्य सुरक्षा सहित अन्य योजनाआें से रह जाएंगे वंचित
कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंहा में शनिवार को जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनको स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और शीघ्र ही शौचालय निर्माण कराकर सरकार द्वारा दी जा रही पोर्शन राशि का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में शौचालय का निर्माण अवश्य कराएं। खुले में शौच करने से वातावरण दूषित रहता है तथा बीमारियां फैलने का भय भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति घरों में शौचालय निर्माण कराकर सरकार की योजना का लाभ लें तथा सरकार की इस मुहिम में शामिल हो। शौचालय का निर्माण नहीं कराने पर उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच जाता है तो उसे सरकार से मिलने वाले खाद्य सुरक्षा लाभ से लेकर पेंशन तक रोक दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए गांव गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया है। निगरानी समिति के सदस्य गांव में खुले में शौच जाने पर निगरानी रखेंगे और सभी को समझाइश कर खुले में शौच जाने से रोकेंगे। इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति नहीं मानता है तो उस पर ₹500 का जुर्माना वसूल कर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर बाड़ी एसडीएम बृजेश मंगल, विकास अधिकारी रामजीत सिंह, पतंजलि योग समिति के ग्याप्रसाद शर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली शिक्षक समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
सैंपऊ. सौंहा के सरकारी स्कूल में बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर।