पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News In Case Of Excesses Victim Demands Action Against The Accused From Ig

ज्यादती के मामले में पीडि़ता ने आईजी से की आरोपियाें पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर| मनिया कस्बे में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ करीब तीन माह पहले हुई ज्यादती की घटना के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही करने पर पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मनियां कस्बे में किराए के मकान में रहती है तथा उसका पति कबाड़ का काम करता है। 20 दिसंबर को उसका पति काम से बाहर गया था। तब केके शर्मा निवासी मनियां घर आया और उसके पति को आवाज देने लगा। पीडिता बाहर आई तो उसने कबाडे में सामन बेचने की बात कही। जिस पर उसने पति के बाहर होने के बारे में बताया। इसके बाद जब पीडिता कमरे के अंदर चली गई तो पीछे से केके ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ ज्यादती की। पति के आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी दी जिस पर मनियां थाने में आरोपी युवक के खिलाफ ज्यादती एवं एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जिसकी जांच सीओ मनियां कर रहे थे। पीडिता ने बताया कि तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई तो की नहीं गई, बल्कि मामले में एफआर लगा दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन राजीनामा करने के लिए दबाब बना रहा है तथा राजीनामा नही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...