पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saramathura News Rajasthan News Instructions Given To Complete The Survey Of The Damaged Crops Soon And To Implement The Compensation Action

खराब हुई फसलों का सर्वे जल्द पूरा करने और मुआवजे की कार्रवाई अमल में लाने के दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने रविवार को बसेड़ी व सरमथुरा का दौराकर ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का मुआयना करते हुए पीडित किसानों से रूबरू हुए। बसेड़ी विधायक ने बाडी तहसीलदार परसोत्तम शर्मा व सरमथुरा तहसीलदार योगेश शर्मा के साथ बाडी व सरमथुरा तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का मौका मुआयना करते हुए दोनों तहसीलदारो से वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

बाडी तहसीलदार परसोत्तम शर्मा ने उमरेह, कसौटी खेडा, सहेडी, सनौरा, चिलाचैंद आदि पंचायतो मे ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का विधायक को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया वही सरमथुरा तहसीलदार योगेश शर्मा ने आंगई, चिलाखुर में ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का विधायक के साथ खेतों तक पहुॅचकर हालातो से अवगत कराया। विधायक ने उमरेह, कसौटी खेडा, सहेडी, सनौरा, चिलाचैंद, आंगई में ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान की गिरदावरी कर उचित मुआवजा राशि दिलाने के लिए दोनों तहसीलदारो को निर्देश दिए। विधायक ने आंगई व चिलाचैद में पीडित किसानों से मुलाकात कर आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दुख की घडी में अन्नदाता के साथ खडी है। बसेड़ी विधानसभा के किसानों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुॅचा दी है। बाडी व सरमथुरा तहसील की करीब एक दर्जन पंचायत ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। चार-पांच पंचायतो में ओलावृष्टि से 80 प्रतिशत तक खराबा हुआ है। लेकिन पीडित किसानों को चिंता करने की जरूरत नही है। प्रदेश सरकार द्वारा गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास किया जावेगा। विधायक ने आंगई में खेतों में पडी फसल को देख दुख जताया वही किसानों को मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक के साथ अचलसिह गुर्जर, पिपरेट सरपंच प्रतिनिधि धरमूसिह, अशोक त्रिपाठी, भरतलाल, कयूम खां, रहीस खां, शुशांक कौशिक, अशोक शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

आंगई में विधायक ने खेतों से गेहूं की बाल तोड़ तहसीलदार को सौंपी

बसेडी विधायक ने आंगई व चिनाखुर व उमरेह में ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का खेतों में पहुंचकर मुआयना किया। आंगई में खेतों में पडी फसल को देख विधायक ने खेतों से गेहूं की बाल तोडकर तहसीलदार को सौंप दी तथा बिना भेदभाव के गिरदावरी कराकर सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

सरमथुरा. चिलाखुर में खेतो ंमें फसल की हालत देख तहसीलदार को निर्देश देते विधायक।

खबरें और भी हैं...