पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Basai Navab News Rajasthan News Kans Slaughter At Kansa Fair In Basai Nawab And Virat Dangal On 19th

बसई नवाब में कंस मेले में 18 को कंस वध और 19 को होगा विराट दंगल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पांच दिवसीय कंस मेला कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि सुन्दर सिंह कुशवाहा द्वारा की गई। कंस मेला की बैठक ग्राम पंचायत बसई नवाब और ग्राम पंचायत नगला हरलाल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वसम्मति से बसई नवाब निवासी केदारनाथ त्यागी को कंस मेला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक मे उपाध्यक्ष के पद पर बोनाराम, नाहर सिंह कुशवाह को चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक त्यागी, बिजेंद्र कुशवाह व रमाकांत त्यागी वहीं जनसंपर्क व प्रचार मंत्री चोबसिंह त्यागी, सुखवेन्द्र कुशवाह, गोरन सिंह कुशवाह को चुना गया। साथ ही मेला कमेटी संरक्षक के पद पर समाजसेवी गोपाल गुधैनियां, उम्मेदीलाल शर्मा, ठाकुरदास कुशवाह, पूर्व सरपंच रामविलास धौर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सुन्दर सिंह कुशवाह ने बताया कि बसई नवाब मे पांच दिवसीय कंस मेला मे 18 मार्च को झांकी व कंस वध किया जाएगा तथा 19 मार्च को विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एस के विश्वास, विद्याराम, नत्थीलाल राजपूत, हरिओम कुशवाह, रमाकांत कटारा, दाउजी गुधैनियां, हरिओम धोबी, रामबीर त्यागी, जगन्नाथ ठेकेदार, झब्बू सेठ, नथोली कुशवाह, प्रताप सिंह त्यागी, जगदीश सविता, बीरन शर्मा तेल वाले, महेश सेठ, कुलदीप, रोहित कुशवाह आदि मौजूद थे।

बसई नवाब. कंस मेला की बैठक करते गणमान्य नागरिक।
खबरें और भी हैं...