पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Minors Used To Steal Bikes For Fun Caught One

मौज मस्ती के लिए नाबालिग चुराते थे बाइक, एक पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह को एक बाइक चोरी होने और आरोपी के संबंध में सूचना मिली कि किला गेट बाडी पर चोरी की एक बाइक लेकर एक लड़का खड़ा है। जिस पर थानाधिकारी द्वारा मय पुलिस टीम उप निरीक्षक जगदीश चंद, हैड कानि. देशराज, कानि. लोकेश कुमार, कानि. हेमन्त व कानि. सतीश को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, जहां पर एक हीरो डीलक्स के साथ खडे एक युवक रमाकांत 19 वर्ष पुत्र मायाराम गुर्जर निवासी कुतकपुर थाना सदर बाडी जिला धौलपुर से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उसने नहीं होना बताया। जब उससे कडाई से पूछताछ की तो रमाकांत ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रमाकान्त 12वीं कक्षा का छात्र है, जिसने मौज मस्ती करने के लिए मोटरसाइकिल चुराई थी।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 27 फरवरी को सोनू पुत्र तिलक सिंह गुर्जर निवासी ल्हौरे का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर ने थाना बाडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल को ए वन पैलेस गुम्मट बाडी से कोई चोरी करके ले गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपी की तलाश शुरू की गई। एसपी मृदुल कच्छावा ने जिले के युवाओं से अपील की है कि युवा मौज मस्ती करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल नहीं हों, क्योंकि कुछ समय की मौज मस्ती के लिए किए गए अपराध के कारण कैरियर खराब हो जाता है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चोरी की बाइकों का धरपकड़ अभियान चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...