पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Mla Trusts People To Get Compensation For Crop Wastage Seen In Fields

विधायक ने खेतों में देखी फसल की बर्बादी लोगों को मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

कामां | कामां क्षेत्र में ओलावृष्टि व तेज वर्षा के साथ आए तूफानी चक्रवात से किसानों की फसलों में हुए खराबे के बाद गांव सतवास व बादीपुर सहित अन्य कई गांवों के पीड़ित सैंकडो किसान डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहां एसडीएम मनीष कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर फसल खराबे का मुआवजा व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण माफी की मांग की। ग्राम पंचायत नौनेरा के सरपंच धनराज चौधरी ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की सरसों,चना व गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। ओलावृष्टि से फसलों का यह हाल हो गया है कि सरसों की फसल के बालियां झड़कर खेतों में गिर गई हैं।

राजाखेड़ा. किसानों से नुकसान की जानकारी लेते बोहरा।

राजाखेड़ा | जिले में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल में हुए नुकसान को लेकर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने किसानों की फसलों में हुए नुकसान को लेकर विधानसभा में जल्द गिरदावरी कराने एवं समय पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है वहीं रविवार को विधायक बोहरा ने राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में जाकर किसानों की पीड़ा को सुना इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खेतों पर जाकर गेहूं सरसों आलू आदि फसल को देखा किसानों ने बताया कि तेज हवा और ओलावृष्टि से सरसों की फलियां पूरी तरह से झड़ गई है वहीं गेहूं की फसल खेतों में लेट गई है। इस मौके पर विधायक बोहरा ने तहसीलदार भगवतस्वरूप त्यागी, हल्का पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को किसानों के हुए नुकसान का आकलन कर जल्द सर्वे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं वहीं उन्होंने जल्द मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर मोनू जादौन प्रधान धौलपुर, राजकुमार तोमर प्रधान प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस महासचिव रवि सिकरवार मौजूद रहे ।
खबरें और भी हैं...