- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Municipal Council Delivering Birth Certificate In 5 Days
नगर परिषद 5 दिन में घर पहुंचा रही जन्म प्रमाण पत्र
बच्चे के जन्म के बाद अब नगरपरिषद में आवेदन करने के बाद पांच दिन में जन्म प्रमाण-पत्र घर पहुंचने लगे हैं। सभापति कमल कंषाना द्वारा शुरू की गई नई पहल का अब लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। 13 दिन में करीब 24 लोगों के घरों पर कर्मियों ने बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र पहुंचाए।
सभापति कमल कंषाना ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद 21 दिन के अंदर नगरपरिषद में आवेदन करना होगा। जिसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदनकर्ता के घर तक कर्मियों द्वारा पहुंचाया जाएगा। उपसभापति इसरार खान ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र कर्मियों द्वारा पहुंचाने के बाद आवेदन कर्ता को फोन कर उसका वेरिफिकेशन भी करवाया जा रहा है।