- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Nafed Stopped Selling Mustard Now Prices Will Increase
नेफेड ने सरसाें की बिक्री बंद की, अब बढ़ेंगे भाव
भरतपुर | नेफेड ने सरसों की बिक्री अब बंद कर दी है। इस कारण अब मंडी में सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है। करीब 5 दिन के त्यौहारी अवकाश के बाद शुक्रवार को मंडी में करीब 5 हजार कट्टे सरसों की आवक हुई, लेकिन भाव बढ़ नहीं पाए क्योंकि नेफेड ने शुक्रवार को करीब एक लाख टन सरसों बेचने का आॅफर दिया था। इस कारण बड़े व्यापारी और तेल मिलर्स ने नेफेड से माल खरीदने में ज्यादा जोर दिया। नेफेड ने करीब 15 हजार टन सरसों की सेल की, जिसमें भरतपुर में करीब 4500 और धौलपुर में करीब 3000 टन सरसों बेची गई। प्रमुख ब्रोकर भूपेंद्र गोयल ने बताया कि नेफेड द्वारा भरतपुर में करीब 3735 रुपए क्विंटल तथा धौलपुर में 3701 रुपए क्विंटल में नीलामी छोड़ी गई। इस कारण नई मंडी में आई सरसों को लेकर ग्राहकी कमजोर थी। मंडी का भाव 3700 से 3725 रुपए क्विंटल रहा। इसकी एक वजह नई सरसों में नमी होना था। इसके अलावा प्रमुख कारण नेफेड की बंपर सेल होना है। किंतु अगले तीन-चार दिन बाद मंडी में भाव बढ़ने की संभावना है। ब्राेकर सुमित सरिया वाले ने बताया कि नेफेड ने करीब डेढ़ लाख टन सरसों को रहतिया मान कर अगले साल के लिए रख लिया है। इसके अलावा सरकारी खरीद अगले माह प्रारंभ हो जाएगी।