पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Namaste Campaign Started At Bari Hospital In View Of The Increasing Effect Of Corona Virus

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बाड़ी अस्पताल में नमस्ते अभियान शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश से संचालक परेशान

बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में भी काेरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए नमस्ते अभियान शुरू किया गया जिससे कम से कम लोगों के संपर्क में आया जा सके संक्रामक बीमारी होने के कारण कोरना से बचाव हेतु एक दूसरे से संपर्क में कम से कम आने का प्रयास करने की पहल को लेकर सामान्य चिकित्सालय में नवजात शिशु इकाई में स्टाफ द्वारा बचाव के लिए नमस्ते अभियान की शुरुआत की गई तथा इस मौके पर एक पोस्टर विमोचन भी किया गया जिसमें काेरोना वायरस को लेकर बचाव के उपाय सुझाए गए पोस्टर विमोचन के आधार पर अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि कोरोना जैसे वायरस से बचने के लिए हाथ ना मिलाने और सिर्फ नमस्ते करके एक-दूसरे का अभिवादन करें।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर और थिएटरों को 30 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि सिर्फ स्कूलों के ही बंद होने से कोरोना के संक्रमण को नहीं रोका जा सकता है। बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित होनी चाहिए।

धौलपुर| कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर और थिएटरों को 30 मार्च तक बंद रखने के आदेश ने निजी स्कूल संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। कारण है कि स्कूलों में नए एडमिशन की तैयारी की जा रही थीं। वहीं अप्रैल में नया सेशन शुरू करना था। लेकिन इस आदेश के कारण वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। जिसके कारण उन्हें एडमिशन अप्रैल में करनी होगी।

धौलपुर. काेराेना से बचाव के लिए एक ढाबा पर कर्मचारी मास्क लगाकर खाना बनाते हुए।

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग डायरेक्टर के भी आदेश आ गए हैं कि अगर कोई भी निजी स्कूल आदेशों की पालना नहीं करता है और स्कूल को खोलता है तो सीधे मान्यता रद करने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल खुलने पर निजी स्कूलों को सरकार के निर्देशों की पालना सख्ती से करवाई जाएगी।

कृष्णवीर सिंह,

डीईओ माध्यमिक, धौलपुर

डीईओ ने बाड़ी और कंचनपुर में बंद करवाए करीब आधा दर्जन प्राइवेट स्कूल

सीएम के आदेश जारी होने के बाद डीईओ कृष्णवीर सिंह ने टीम के साथ बाड़ी और कंचनपुर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें बाड़ी और कंचनपुर में कई निजी स्कूल खुले हुए मिले। डीईओ ने बताया कि सरकार के आदेश आने के बाद बाड़ी और कंचनपुर के करीब आधा दर्जन निजी स्कूलों को बंद करवा दिया गया है।

जिला अस्पताल में बनाया आइसोलेशन और क्वारनटाइन वार्ड

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जहां जिले में सभी शिक्षण संस्थानों सहित जिम एवं सिनेमाघर आदि को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए अस्पताल में आइसोलेशन और क्वारनटाइन वार्ड बनाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के चलते एहतियात के तौर पर बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन भयभीत न हों तथा भीड़.भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। उन्होंने बताया कि स्थानीय परीक्षाएं रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं बोर्ड परीक्षाएं नियमित समय पर ही होंगी। राजस्थान राज्य एवं धौलपुर जिले की सीमाओं से लगे अन्य प्रदेशों में कोरोना वायरस की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अवकाशों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

सैंपऊ| शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल गोयल ने उपखंड सहित कंचनपुर इलाके के कई अस्पतालों का दौरा कर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अस्पतालों में की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. गोयल ने सैंपऊ सीएचसी सहित कंचनपुर, नगला बीधौरा, नुनहेरा आदि पीएचसी का दौरा किया।

अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए

कोरोना
का खौफ
खबरें और भी हैं...