पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Now Patwari And Girdawar Will Be Deployed On The Naks For The Prevention Of Illegal Mining

अब अवैध खनन की रोकथाम के लिए नाकों पर तैनात किए जाएंगे पटवारी और गिरादावर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर| जिले में बजरी, पत्थर के अवैध खनन, भंडारण, निर्गमन को लेकर कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। कलेक्टर ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन, भण्डारण, निर्गमन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पुलिस, वन, खनिज, राजस्व व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सयुंक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए बनाए गए नाकों पर पटवारी एवं गिरादावर को तैनात किया जाए। वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के तहत जब्त किए गए वाहनों एवं रिलीज किए गए वाहनों की पत्रावली से अवगत कराना सुनिश्चित करें। वन विभाग द्वारा अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़े जाने की कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन पर नियंत्रण करने के लिए कड़े कदम उठाए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की जिन विभागों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। उन विभागों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। प्रभावी रोकथाम के लिए अवैध खनन करते हुए वाहन एवं बजरी रेता के पकड़े गए वाहनों को राजसात के तहत ही कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि गैरजमानती धाराओं में दर्ज इस मामले में ट्रैक्टर चालक, मालिक या उसके बैकग्राउंड में कार्यरत या मौके पर कार्यरत लोगों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बजरी व पत्थर के अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस, वन, खनिज, परिवहन व राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ सयुंक्त कार्यवाही कर लगाम लगाने का प्रयास करे जिससे अवैध खनन पर अंकुश लग सके। अवैध बजरी का ट्रैक्टर एवं ट्रक पकड़े जाने पर सम्बन्धित विभाग मौके पर ही अपनी.अपनी विभागीय कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि पुलिस अधिकारी उसी व्यक्ति से बजरी निकाले जाने के स्थान की जानकारी प्राप्त करते हुए मुकदमा दर्ज करें।
खबरें और भी हैं...