पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Now Students Of Class Five Will Also Be Able To Learn Computers In Secondary Level Government Schools

माध्यमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में अब पांचवीं के बच्चे भी सीख सकेंगे कम्प्यूटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को कम्प्यूटर के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए राज्य के चयनित स्कूलों में राजस्थान नाॅलेज काॅरर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के साथ अनुबंध करके लागू की गई स्वपोषित क्लिक योजना में सरकार ने अब बड़े बदलाव किए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि योजना के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर कर योजना से बच्चों को लाभान्वित किया जाए।

अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान को पूर्व तैयारियों, मॉनीटरिंग एवं सहयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कम्प्यूटर विषय का शिक्षण कार्य स्कूल स्तर पर करवाए जाने के लिए इस योजना को सत्र 2017-18 में शुरू किया गया था। योजना में कक्षा 6 से 10 तक के न्यूनतम 200 विद्यार्थियों को लाभान्वित करना है। इसके लिए स्कूलों को राजस्थान नाॅलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के साथ एमओयू करके कक्षा 6 से 8 तक के लिए 50 घंटे एवं कक्षा 9 व 10 के लिए 72 घंटे का सत्र भर प्रशिक्षण करवाने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए बच्चों को स्वयं एसडीएमसी के जरिए प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भुगतान करना होता है।

क्लिक योजना में पहले 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी ही लेते थे प्रशिक्षण

आयोजन : राष्ट्रपिता की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर होंगे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम और गतिविधियां

धौलपुर| प्रभारी अधिकारी सामान्य ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में 12 मार्च को दांडी यात्रा की वर्ष गांठ के अवसर पर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इसी दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें पहले दिन प्रभात फेरी,सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन, दूसरे दिन गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत, प्रतियोगिता,तृतीय दिवस पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चौथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, पांचवें दिन निबन्ध प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं होंगी।

योजना में जहां पहले 200 विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 से 10 तक का प्रावधान था वहीं अब इसमें 200 की संख्या को पूरा करने के लिए कक्षा 5 को भी जोड़ा जा सकता है। दिशा-निर्देशांे में यह साफ किया गया है कि योजनांतर्गत सत्र 2018-19, 2019-20 के बकाया भुगतान के साथ आगामी भुगतान एमओयू किए गए आरकेसीएल के अधिकृत आईटी ज्ञान केन्द्र को ही किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों से एकत्रित की गई फीस का चेक के जरिए फर्म को भुगतान करना होगा। योजनांतर्गत विद्यार्थी हित में क्लिक योजना की क्रियान्विति के लिए एमओयू में अंकित शर्तों की पालना के लिए दोनों पक्ष पाबंद रहेंगे। साथ ही किसी भी स्थिति में दोनों पक्षों की सहमति और राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की लिखित अनुमति के बिना एमओयू निरस्त नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस योजना का संचालन केवल आरकेसीएल की ओर से अधिकृत आईटी ज्ञान केन्द्रों के जरिए ही होगा। किसी भी स्थिति में अन्य बाहरी व्यक्ति/संस्था के माध्यम से इसका संचालन व वित्तीय भुगतान करना दिशा-निर्देशों की अवहेलना माना जाएगा। जिसके लिए संस्था प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
खबरें और भी हैं...