पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Basai Navab News Rajasthan News Overpass At Chopra Mandir Intersection At Machkund Intersection Underpass Required

चोपड़ा मंदिर चौराहे पर अंडरपास मचकुंड चौराहे पर ओवरब्रिज जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांसद डॉ. राजौरिया ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर कहा-

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी से मुलाकात करते सांसद डॉ. राजौरिया।

धौलपुर | सांसद डाॅ.मनोज राजौरिया ने धौलपुर शहर की बड़ी समस्या को देखते हुए गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की और चोपड़ा मंदिर चौराहे पर बड़े अंडरपास के साथ ही मचकुंड चौराहे पर गुलाबबाग की तर्ज पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। सांसद डाॅ. राजौरिया ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि धौलपुर शहर में नेशनल हाईवे 3 बनने के बाद से शहर दो भागों बंट गया है। जिससे कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आगरा-जगनेर-बसेडी-मासलपुर-कैलादेवी-सवाई माधोपुर (रणथंभौर) राेड काे नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने की भी मांग रखी। केन्द्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त मांगों को सुनकर सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है।
खबरें और भी हैं...