पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baseri News Rajasthan News Pawan Became The President Of Teachers Association Yuva Baseri Block

पवन बने शिक्षक संघ युवा बसेड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ युवा ब्लॉक बसेड़ी की कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष मनीष पहाड़िया की देखरेख में किया गया। चुनाव प्रक्रिया को पर्यवेक्षक रामलखन अजर, मनोज मीणा, हलुकाराम मीणा व राजवीर मीणा ने संपन्न कराया। संगठन के सदस्यो ने सर्वसम्मिति से यूपीएस तुरसीपुरा में कार्यरत शिक्षक पवन राजावत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं ब्लाॅक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कपिल सोलंकी, अजमल पठान, रामलखन, अजय सिंह, भरत सिकरवार को जिला कार्यसमिति सदस्य चुना गया। वही शिक्षक संघ युवा ब्लॉक बसेड़ी के संरक्षक नत्थी सिंह, राजकुमार सिंह, सभाध्यक्ष बच्चू सिंह, उपसभाध्यक्ष हरीश डागुर, ब्लॉक महामंत्री दीपेंद्र सिंह, रामलखन जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कटानिया, हेमन्त शर्मा, दर्शन परमार उपाध्यक्ष थान सिंह, असगर हुसैन, मु.जुबैद, रक्षपाल सिंह, सुमन गौड़, पवन कुमार, घनश्याम शर्मा, मनोज कुमार, ब्लॉक मंत्री ज्ञानसिंह परमार, जितेंद्र महावर, रामकुमार, माधव कुशवाह, ब्लॉक सचिव मुकेश बैरवा, डालचंद धाकड़, वसीम अहमद, भगवानदास एवं लालाराम गुप्ता, मोहित शर्मा, अनुज शर्मा, रंजीत सिंह, राजकुमार, संजय सिंह, उदय सिंह, राकेश शर्मा, पीयूष गर्ग, नरेंद्र यादव, बलवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

खबरें और भी हैं...