- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News People Welcomed By Taking Out A Procession Color And Rosary Of Mahamurkadhiraj
महामूर्खाधिराज की निकाली शोभायात्रा, रंग और गुलाल उड़ाकर लोगों ने किया स्वागत
रोडवेजकर्मियों ने पानी बचाने का संकल्प, सूखी होली खेली
भरतपुर| रोडवेज बस स्टैंड पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर रोडवेज कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सभी ने सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संकल्प लिया। शनिवार को हीरादास बस स्टैंड पर भरतपुर आगार के कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक अवधेश शर्मा ने कर्मचारियों को होली का महत्व बताते हुए पानी बचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सूखी होली खेलते हुए एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है तथा विभिन्न खुशियां लेकर आता है। बताया कि होली पर सभी को गिले-शिकवे दूर करते हुए प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, राकेश सैनी, कप्तान सिंह, रजनी कक्कड़, नीलम कौशिक, गायत्री आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
भरतपुर। महामूर्खाधिराज सीए अतुल मित्तल की शोभायात्रा का हुआ जोरदार स्वागत।
भरतपुर| संस्था मित्र मण्डली तरूण समाज समिति द्वारा अपने स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रमों की श्रृंखला में 50वें महामूर्ख सम्मेलन के अंतर्गत रविवार को महामूर्खाधिराज की शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा भगवान टाकीज़ से रवाना हुई। महामूर्खाधिराज सीए अतुल मित्तल बने। महामूर्खाधिराज सीए अतुल मित्तल का शहर के स्थान-स्थान पर स्वागत रंग, गुलाल, माला पहनाकर, जलपान कराकर किया गया। शोभायात्रा में आगे-आगे दो घोड़े संस्था का बैनर लिए हुए चल रहे थे। उसके पीछे ऊंट गाडी पर नक्कारा, लम्बे आदमी, मीर सिंह की ढोल पार्टी, रूपेंद्र सिंह सैनी एण्ड पार्टी बयाना, सुनील जैन एण्ड पार्टी वैर, चंद्रप्रकाश सैनी भुसावर, के स्वांग व झांकियां, लक्ष्मी सिंह द्वारा 2 घोडी का नाच, सरताज बैण्ड, भागचंद सैनी एण्ड पार्टी सूरजपोल द्वारा तैयार की गई शंकर पार्वती, रास, रीझ बंदर आदि के स्वांग की झांकियां चल रहीं थीं।भूतों का स्वांग व आकर्षक आइटम व अन्य बहरूपिया आदियों के खेल जनता को आल्हादित कर रहे थे। शोभायात्रा के प्रारंभ में रूपेंद्र सिंह सैनी एण्ड पार्टी बयाना, सुनील जैन एण्ड पार्टी वैर एवं चंद्रप्रकाश एण्ड पार्टी भुसावर का सम्मान संस्था अध्यक्ष द्वारा किया गया। शहर की पार्टियों का सम्मान होली मिलन समारोह के दौरान सोमवार को किया जाएगा।