पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Poets Shot The Words On The Situation People Played Applause

कवियों ने हालात पर चलाए शब्द बाण, लोगों ने बजाईं तालियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शास्त्री नगर विकास समिति की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल रहे तथा विशिष्ट अतिथि सतीश शर्मा रहे। कार्यक्रम में ग्वालियर से आए कवि राजकिशोर राज ने होली के त्यौहार पर शराब के नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए अपनी रचना जो प्यार में नशा है, शराब में नही… वहीं दूसरी रचना ऐ बादल कब बरसोगे, मीन तड़प के मर जाओगी तब बरसोगे… कविता पढ़ी। हास्य पैरोडी के स्थानीय कवि पवन अनुराग ने राजनीति कि पैरोडी पप्पू रो रईयो कुर्सी को के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। टूंडला उत्तरप्रदेश से आए कवि सुबोध सुलभ ने देश भक्ति की कविता मारा ऐसा तमाचा कान में, खलबली मच गई पाकिस्तान में पढ़कर राष्ट भक्ति के प्रति लोगों को जागरुक किया।

जिस पर श्रोताओं की ओर से देशभक्ति के नारे लगाए गए। भुसावर से आए हास्य व्यंग के कवि बाबूलाल डेगिया ने पढ़े लिखे लोगों की स्थिति पर व्यंग करते हुए “पढ़े लिखे डोले गलियाना में और गधा बैठ गए संसद में… रचना पढ़ी। वहीं भरतपुर से आए कवि जयकुमार जय की हास्य के माध्यम से आज की हकीकत की रचना गुलरी अमेज़न ते मंगवाई, मिठाई जोमेटा ते आई चाली अब ऑन लाइन होली…. इसके साथ ही काव्य पाठ के बाद बच्चों की डिमांड पर नृत्य कार्यक्रम हुए जिसमें खुशी चौधरी ने अपने ससुरे के आगे बहु अड ऐसे चालेगी पर सभी को गुदगुदाया, तो वहीं हुलिया में उड़े री गुलाल.. पर लवली और कुणाल गोयल ने प्रस्तुति दी। चिराग चौधरी और लक्ष्य चौधरी ने चूंदड़ी जयपुर से मंगवाई पर प्रस्तुति देकर खूब तालिया बटोरी। जय जय शिवशंकर पर ध्रुव त्यागी ओर जुगीरा तारारा पर छवि गोयल ने डांस किया, काव्या, जतिन, अवनी मंगल, तानी त्यागी, तन्वी त्यागी, आशुतोष द्विवेदी, आयुषी सिंघल, कार्तिक गोयल, कंचन गुप्ता ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन योगेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर ऋषि मित्तल, यश पाल सिंह, अनिल गोयल, हरिओम, बबलू, महेश गोयल, दाऊ दयाल सिंघल, प्रमोद गुप्ता, गिर्राज होजरी, रामदास मामा, महावीर मंगल, बनबारी लाल, दिनेश शर्मा, भिक्की गर्ग, अशोक चंसोरिया, मेंबर सिंह, आर के पाठक, वीरेंद्र हितेंद्र त्यागी, अश्वनी श्रीवास्तव, मलखान सिंह जय शिव राना, मोटी राम, गीतम सिंह, राम दास मित्तल, सत्य प्रकाश बशिष्ठ, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।

बालिका को पुरस्कृत करते जिला कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...