- Hindi News
- National
- Badi News Rajasthan News Police Conduct Flag March In Villages For Fear Free Voting
पुलिस ने भयमुुक्त मतदान के लिए गांवों में किया फ्लैग मार्च
बसई नवाब| 15 मार्च को होने वाले उपखंड सैपऊ की ग्राम पंचायतों मे चुनावों को मद्देनजर रखते हुए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के लिए शुक्रवार को कौलारी थाना प्रभारी रामनिवास मीणा तथा कोबरा टीम के प्रभारी सुमन कमार द्वारा फलैग मार्च किया गया। कौलारी थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक नगला खरगपुर, भदियाना, खरगपुर, कुरैदा, सिंघोरा, सरकना, मालौनी पंवार, नया नगला, निशोड़े का नगला, मालौनी मठ, डाढ़की, मंगलपुरा, कौलारी ,ठेकुली, चितौरा, निधेरा कला, मूसलपुर, टेहरी, पिपरौआ, कनासिल, मानपुर मे कौलारी थाना प्रभारी रामनिवास मीणा के नेतृत्व मे पहुंची पुलिस व कोबरा टीम के प्रभारी सुमन कुमार द्वारा फलैग मार्च करते हुए लोगों को भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया।