- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Police Conducted Flag March In Six Villages Of Sampau
सैंपऊ के छह गांवों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पंचायत चुनाव-2020
मेरा गांवमेरी सरकार
धौलपुर| सैंपऊ पंचायत समिति सैंपऊ की पंचायतों में 15 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सीओ सैंपऊ विजय कुमार सिंह के सुपरवीजन में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और थाना सैंपऊ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सुमन कुमार उप निरीक्षक प्रभारी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम मय डीएसटी स्टाफ और सैंपऊ थाना प्रभारी अनूप सिंह ने सैंपऊ के कैंथरी, डूंगरवाडा, हाजीपुर, नुनहेरा व तसीमों आदि गांवों में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।
सैंपऊ. गांवों में फ्लैग मार्च करते पुलिसकर्मी।