पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगी पुलिस : जैदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर. कार्यशाला में मौजूद पुलिस अधिकारी।

भरतपुर| विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस की महिला स्कवाड एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा किए गए कार्यों के प्रदर्शन एवं भविष्य के लिये बेहतर कार्य निष्पादन के संबंध में एसपी सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीआईजी रेंज लक्ष्मण गौड ने किया। इस मौके पर श्रीसाईंनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के पदाधिकारियों सहित एडिशनल एसपी मुख्यालय मूल सिंह राणा, उप अधीक्षक पुलिस नीतिराजसिंह एवं उमेश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र की मास्टर ट्रेनर रचना, महादेवी, मिथलेश, निर्मला एवं महिला स्क्वायड टीम के 14 सदस्य तथा बाबा सुग्रीव विद्या पीठ स्कूल की 28 बालिकाएं भी उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षार्थ मानसिक एवं शारीरिक रुप से सशक्त बनाने के लिए एक जनवरी को जिले में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया था। जिसमें कोई भी महिला अपना नामांकन करा सकती हैं। यहां 4 महिला मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का कार्य सम्पादित कर रही हैं। जिसमे सात दिवसीय इनडोर व आउटडोर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानो,दैनिक जीवन मे किसी भी प्रकार के उत्पीडऩ का सामना करने के लिये शारीरिक व मानसिक रुप से तैयार किया जाता है।
खबरें और भी हैं...