पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saramathura News Rajasthan News Rajput Society Gave A Call To End The Evil Practices

राजपूत समाज ने किया कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंगई। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं राजपूत समाज के लोग‌।

आंगई। सरमथुरा उपखंड की नवसृजित ग्राम पंचायत पिपरेट में शनिवार को राजपूत समाज के नेता स्व. केदार सिंह परमार की स्मृति में उनके निवास पिपरेट पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राजपूत समाज आंगई मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम सिंह परमार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केशव दास महाराज थे वहीं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विशंभर सिंह परमार ने की। इस अवसर पर संत केशव दास महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। वहीं वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा राजपूत समाज की उन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने राजकीय सेवा में अपना स्थान प्राप्त किया है।
खबरें और भी हैं...