पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saramathura News Rajasthan News Rishi Won The Last Wrestling By Defeating The Brown Wrestler In 5 Minutes In Paweni39s Riot

पवैनी के दंगल में भूरा पहलवान को 5 मिनट में मात देकर ऋषि ने जीत ली आखिरी कुश्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का त्यौहार खत्म होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती दंगलों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पवैनी के कुश्ती दंगल में यूपी, राजस्थान के पहलवानों ने शिरकत करते हुए अपने दांवपेंच दिखाए। कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती तामौटी विरामपुर के ऋषि और गुआमद के भूरा के बीच हुई जिसमें ऋषि ने अपने दांवपेंचों से भूरा को 5 मिनट में ही चित्त कर दिया। आखिरी कुश्ती ऋषि के नाम रही। कुश्ती दंगल 100 रुपए की कुश्ती से शुरू हुआ जो 1100 सौ तक पहुंच गया। दंगल में कुल 67 कुश्ती हुई जिनमें गांव के पहलवानों सहित यूपी, राजस्थान के पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांवपेंच दिखाए। सरपंच राजाराम ने बताया कि कुश्ती दंगल में 100 रुपए की 30 कुश्ती, 200 की 20, 300 की 10, 500 की 4, 700 की 2 एवं 1100 की आखिरी कुश्ती हुई। कुश्ती दंगल में रैफरी बाबूलाल, संतचरण, श्रीराम, लक्खो पहलवान थे। कुश्ती दंगल देखने के लिए आसपास के गांव के लोगो का हुजूम उमड़ पडा। कुश्ती दंगल का आयोजन पंच पटेलों के द्वारा किया गया।

नाल दंगल में पहलवानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

धौलपुर| बाड़ी उपखण्ड के गांव उमरेह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के बाद भाई दौज पर पर नाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के गांवों के साथ ही उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश से आए पहलवानों ने नाल दंगल में जोर आजमाइश कर शक्ति का प्रदर्शन किया गया। नाल पहलवानों ने अलग-अलग बजनी नाल उठाया। जिसमें 40 किग्रा, 50किग्रा, 65किग्रा, 75 किग्रा, 85किग्रा, 90 किग्रा एवं 100 किग्रा बजन की नालें रखी गई। जिसमें पहलवान को पहलवान को तीन मौके दिए गए। दंगल में पहले छोटे छोटे पहलवानों ने 40,50 एवं 60 किलो की नाल उठा कर प्रदर्शन किया। जिनमें देवेंद्र, पारस, राजकुमार, मौनू, नीरज, हरीमोहन सहित करीब 60 पहलवानों ने नाल उठाकर अपना प्रदर्शन दिखाया। वहीं पहलवान हरिमोहन,जीतेन्द्र,भूपेन्द्र,रामसेवक,भारत केशरी राधा मोहन पहलवान ने 75 किग्रा की नाल उठाई। नाल दंगल के दौरान खैमराज, केदार सिंह,रामकुमार, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

बरैला पुरा में कुश्ती खेलते बच्चे।

चपरोली...राजू और कृष्णा के बीच हुई आखिरी कुश्ती, बराबरी पर हुई छूटी

धौलपुर| ग्राम पंचायत जलालपुर के गांव चपरोली में आखिरी कुश्ती राजू पहलवान गुर्जर पुरा बाड़ी एवं कृष्णा पहलवान चौखूंटी मध्यप्रदेश के बीच हुई। कुश्ती करीब आधा घंटे तक चली जिसमें दोनों ही पहलवानों ने अपने दांव पेच चलाए लेकिन दोनों में से एक भी पहलवान कुश्ती को नही जीत सका। जिसे निर्णायकों की ओर से बराबरी पर छुटवा दिया। दूसरी कुश्ती अवधेश पहलवान हिंडोरा एवं ब्रैजिया चौखूंटी के बीच हुई जिसमें अवधेश दूसरी कुश्ती जीत ली। कमेटी के सदस्य मंडलेश्वर सिंह गुर्जर ने बताया कि दंगल में एक दर्जन से अधिक कुश्तियां कराई गई जिसमें जिले के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के पहलवानों ने भाग लिया।

धौलपुर| मौरोली ग्राम पंचायत में दंगल का आयोजन बुधवार को संत शिरोमणि हरिगिरि बाबा के शिष्य रविंदर गिरि के नेतृत्व में गांव बरैलापुरा में किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए दंगल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बरैला पुरा निवासी हथियार सिंह, दौलत राम, मुंशी वार्ड पंच आदि ने बताया कि गांव में करीब 80 साल से होली के भाई दूज पर दंगल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसके तहत गुरुवार को भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 28 पुरा के करीब ढाई से तीन हजार लोग शामिल हुए। ग्रामीण किशन सिंह मास्टर और बलबीर सिंह ने बताया कि गांव मौरोली में आज भी 28 पुरा के लोग एक ही जगह पर एकत्रित होते हैं। प्रतियोगिता के समापन गुड़ बंटा गया।

बरैलापुरा...बच्चों ने भी अखाड़े में दिखाया दम, गुड़ बांटकर किया गया समापन
खबरें और भी हैं...