- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Rob To Be Built On Railway Line Near Samar Ka Pura
सैमर का पुरा के पास रेलवे लाइन पर बनेगा आरओबी
राजाखेड़ा विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरैठा के गांव सैमर का पुरा गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन के कारण ग्रामीणों को रेलवे लाइन से होकर गुजरना पड़ता था जिसे लेकर हादसे की आशंका बनी रहती थी।
विधान सभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने विधायक रोहित बौहरा को समस्या से अवगत कराया था। जिस पर बौहरा ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि वह सरकार बनने के बाद ग्रामीणों की समस्या को सरकार के समक्ष रखकर उसका समाधान कराएंगे। विधायक बौहरा ने सरकार को समस्या से अवगत कराने के बाद कुछ दिन पहले ही विधानसभा सत्र में ग्रामीणों की समस्या को उठाया था। जिस पर राज्य सरकार की ओर से रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृत किया गया है। जिससे सैमर का पुरा के ग्रामीणों को वर्षो पुरानी समस्या से निजात मिल सकेगी। बौहरा ने बताया कि इसके लिए सरकार की ओर से स्वीकृति जारी की जा चुकी है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी जिससे रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बन सकेगा। ग्रामीणों की सालों पुरानी समस्या का समाधान होने पर उन्होने विधायक का आभार जताते हुए खुशी जताई है। उन्होने बताया कि विधायक की ओर से चुनावों के दौरान किया गया वादा पूरा कर ग्रामीणों की सबसे पुरानी समस्या से निजात दिलाई है।
आपके काम की दो बड़ी खबरें