- Hindi News
- National
- Jaki News Rajasthan News School Children Performed Prabhat Pheri And Performed Gandhi Hymns And Patriotic Songs
स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल गांधी भजनों और देशभक्ति गीतों की दी प्रस्तुति
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशों पर कस्बे के गांधी विद्या मंदिर सी.सैकण्डरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। स्कूली बच्चों ने गांधीजी के चित्र के साथ प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद एसडीएम संतोष कुमार मीणा, स्कूल निदेशक रुपेन्द्र शर्मा, सीबीर्इअाे कप्तान सिंह, नायब तहसीलदार मानवेन्द्र जायसवाल, एसीबीईओ डॉ. कुंवर सिंह, कॉर्डिनेटर रामावतार शर्मा, आरपी दिनेशसिंह तंवर की मौजूदगी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद स्कूली बच्चों ने गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा नुक्कड नाटक व खेलकूद हुए। कार्यक्रम समिति सदस्य जगमोहन रावत ने बताया कि छात्राओं ने चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर गांव है, हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है आदि गीत सुनाए। वहीं गांधी विद्या मंदिर की तनिष्का एंड पार्टी, अग्रवाल विद्या मंदिर की नंदनी-महक एंड पार्टी, दिगंबर जैन स्कूल से लवली, दमदमा राजकीय स्कूल से कोमल व कामना, मदर्स प्राइड स्कूल के दक्ष कक्कड़ ने स्वयं वाद्य यंत्र बजाकर गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर चंचल गंभीर, गोपाल पाराशर, वृंदावन शर्मा, महेन्द्र कौशिक, अमित सैन, नानिगाराम, महेशचंद्र सोनी, निरंजन, डालचंद, दिनेशसिंह, अतर सिंह आदि
मौजूद रहे।
बयाना. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुति देती छात्राएं।