- Hindi News
- National
- Jaki News Rajasthan News School Lock Not Open For Two Hours Children Returned
दो घंटे तक नहीं खुला विद्यालय का ताला, बच्चे वापस लौटे
करणपुर (करौली) | ग्राम पंचायत महाराजपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का बुधवार को ताला नहीं खुलने पर बच्चे दो घंटे तक शिक्षकों के आने का इंतजार कर वापस लौट गए। जिससे ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है। अभिभावक भंवर सिंह राजपूत, रामफूल गुर्जर, लखन नापित, रवि आदि ने बताया कि 12 मार्च को आठवीं कक्षा के बच्चों की बोर्ड परीक्षा हैं और स्कूल का ताला नहीं खुला है। इसकी जानकारी जब शिक्षकों को लगी तो दोपहर 12 बजे वह विद्यालय पहुंचे और ताला खोला लेकिन इससे पूर्व ही बच्चे वापस घरों को लैट चुके थे।