पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News She Does All Her Duties Only Then She Is Called A Woman Co Scout

अपने सब फर्ज निभाती हैं, तभी तो नारी कहलाती है : सीओ स्काउट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वाधान में 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड ने रैली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। सीओ स्काउट गजेन्द्र त्यागी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर द्वारा धौलपुर से हाउसिंग बोर्ड, पुरानी छावनी तक रैली निकाल कर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, नारी ही शक्ति है, नर की नारी ही है, शोभा घर की, आदि नारो के साथ जागरूकता का संदेश दिया। सीओ स्काउट गजेन्द्र त्यागी ने सं‍बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, यह बेहद चिंताजनक बात हैं। लेकिन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी सम्मान कैसे किए जाए। इस पर विचार करना आवश्यक है। सीता गुप्ता ने कहा कि एक बेटी को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। साथ ही जिला मुख्यालय धौलपुर के तत्वाधान में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर 3 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित सर्वधर्म सभा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सीता गुप्ता, रमेशचन्द तिवारी, राजेश यादव, मनोज शर्मा, डेसडिमोना, नेहा, हरिओम कटारा, डोली, निशा यादव, गौरव शर्मा, विनोद पारासर, ओमप्रकाश पारोदिया, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...