आध्यात्मिक होली मिलन समारोह संपन्न
जन चेतना समिति द्वारा आज सत्यनारायण धर्मशाला में अध्यात्मिक होली मिलन समारोह रखा गया। जिसमें माननीय उपजिला कलेक्टर बृजेश मंगल अध्यात्म गुरु गोविंद मीणा शिक्षाविद सुरेंद्र परमार मंत्री मुन्नालाल मंगल अध्यक्ष सुनील गर्ग कथावाचक कटारा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आध्यात्मिक गुरु गोविंद मीणा ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला सभी भक्तों को बताया होली प्रेम, स्नेह, दूसरों को माफ करना, स्वयं की गलती स्वीकार करना ही होली है। हमें प्रतिदिन ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। पहला प्रेम घर से शुरुआत होनी चाहिए, हमें घर के प्रत्येक सदस्य जैसे भाई, बहिन, माता पिता, प|ी से प्रेम स्नेह करेंगे तभी ईस्वर से प्रेम कर सकते हो। कार्यक्रम के अंत मे सभी श्रोताओं ने फूल होली का आनंद नृत्य कर उठाया।
इस कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, डॉक्टर आशु शर्मा, प्रदीप बंसल, हरिओम बंसल अपना घर अध्यक्ष मनोज मोदी समिति अध्यक्ष अशोक बंसल, मंत्री विनोद गोयल मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भगवानदास गर्ग, हरिओम गर्ग, राधेश्याम मंगल, गोविंद मंगल, शिवशंकर बिंदल, सुनील बंसल, हरिबाबू गौड़, महावीर गौड, ज्ञानसिंह परमार आदि सदस्य
मौजूद रहे।
पिपरेट गांव में राजपूत समाज का होली मिलन समारोह अाज मनाया जाएगा
आंगई। सरमथुरा उपखंड के नवसृजित पंचायत पिपरेट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय ठाकुर केदार सिंह की स्मृति में होली मिलन समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। राजपूत समाज के पूर्व आंगई ब्लाॅक अध्यक्ष नरोत्तम सिंह परमार ने बताया कि होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि 1008 श्री श्री केशव दास जी महाराज एवं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा होंगे।
बाड़ी. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यगण।