पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News Students Participated In Schools In Ramdhun Sampau On Gandhiji39s 150th Anniversary

गांधी जी की 150 वी वर्षगांठ पर विद्यार्थियों ने गई रामधुन, सैंपऊ में स्कूलों में हुए कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिटी कोतवाली धौलपुर मे महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर दांडी मार्च के संदर्भ में भजन, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत, रामधुन शुक्रवार काे छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने की इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक शाहरुख खान एडवोकेट एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य रामनरेश उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने दांडी मार्च के ऐतिहासिक संदर्भ को प्रस्तुत करते हुए महात्मा गांधी द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की बालिका एम्बेसडर रुचि भदौरिया ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र मंजीत, संजना, रितु आदि ने रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संयोजक राजीव तोमर, सुशीला गुप्ता ने भी महात्मा गांधी एवं दांडी यात्रा के संदर्भ में प्रकाश डाला।

उमरारा के राजकीय स्कूल में मनाई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

सैपऊ। उपखंड क्षेत्र के उमरारा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैपऊ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी तथा संयोजक ओम प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को अतिथियों की ओर से उनको इनाम स्वरूप पेन आदि भेंट किए गए।

सैंपऊ. कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करती हुई सीबीईईओ एवं अन्य
खबरें और भी हैं...