- Hindi News
- National
- Jaki News Rajasthan News Suspected Corona Patient Admitted To Isolation Ward Sent To Jaipur For Sample Examination
कोरोना का संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, सेम्पल जांच के लिए जयपुर भेजा
भरतपुर| जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध रोगी बुधवार को मिलने से चिकित्सा विभाग में हडकंप मच गया। उसे आरबीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध मरीज 20 वर्षीय युवक कुम्हेर क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में रोगी को कफ, नाक बहने, गले में सूजन, शरीर में दर्ज की शिकायत पाई गई, जिस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील पाठक ने उसे कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मानते हुए बुधवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और जरूरी सेंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं। वहीं आरबीएम जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना वायरस वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील ऐरन ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा है कि आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीज की स्थिति सुबह की तुलना में बेहतर है तथा उसका थ्रोट स्वाब सेंपल जयपुर एसएमएस भिजवाया जा चुका है। रिपोर्ट देर रात्रि तक आने की संभावना है। वहीं डॉक्टर्स की पूरी टीम मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी हुई है। वहीं इस संबंंध में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. नवदीप सैनी का कहना है कि किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रोगी के जरूरी सेंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भिजवाए गए हैं।