- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Tempo Drivers Complain Riders Not Getting In Old City Getting In Trouble
टेंपो चालकों की शिकायत : पुराने शहर में नहीं मिलती सवारियां, हो रही परेशानी
शहर के ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रूट बदलने से आक्रोशित ऑटो चालकों ने शुक्रवार को एसपी मृदुल कच्छावा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से ऑटो चालकों ने पुराने रूट को बहाल करने की मांग की है। ऑटो चालकों का रूट बदलने से सवारियां नहीं बैठ रही है। जिससे ऑटो चालकों की आजीविका पर संकट मंडराने लगा है। एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे ऑटो चालकों ने बताया कि पहले उनका रूट शहर के राजकीय चिकित्सालय से लेकर टाउन चौकी तक था। जिसमें अस्पताल आने जाने वाले मरीज और बाजार की सवारियां अधिक मिलती थी। नगर परिषद रोड, हरदेव नगर, जगन चौराहा, कचहरी रोड, संतर रोड, दशहरा रोड सभी मार्गों को यह रूट टच करता था. लेकिन टाऊन पुलिस चौकी इंचार्ज देवकीनंदन ने हाल ही में रूट चेंज करते हुए पटपरा रोड होते हुए बड़ापीर मोहल्ला, महात्मानन्द की बगीची, सागरपाड़ा तक परिवर्तित कर दिया है। जिसके कारण रूट लंबा होने पर सवारियां ऑटो रिक्शा में नहीं बैठ रही है। इसके साथ ही परिवर्तित रूट काफी जर्जर और टूटा हुआ है। जिससे ऑटो चालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एसपी कार्यालय के पास ऑटो चालकों ने ऑटो रिक्शा को खड़ा कर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। एसपी को ज्ञापन सौंपकर ऑटो रिक्शा चालकों ने पुराने रूट को बहाल करने की मांग की है।
धौलपुर. एसपी को ज्ञापन देने जाते टेंपो चालक।