- Hindi News
- National
- Rajakhera News Rajasthan News The Last Wrestling Of 51 Thousand Won For 10 Minutes Monu Haryana Defeated Rameshwar Hathras
10 मिनट तक चली 51 हजार की आखिरी कुश्ती मोनू हरियाणा ने रामेश्वर हाथरस को दी पटखनी
उपखंड के सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में शामिल राजाखेड़ा का प्राचीन कुश्ती दंगल चौथ शुक्रवार को खासा स्टेडियम में नगरपालिका की ओर से आयोजित किया गया। जिसमे देर शाम को आखरी कुश्ती उत्तरप्रदेश के रामेश्वर पहलवान हाथरस और हरियाणा के मोनू पहलवान के बीच हुई। लंबे मुकाबले के बाद मोनू ने रामेश्वर को चित्त कर 51 हजार की खिताबी राशि जीत ली। इससे पूर्व दंगल का उद्घाटन करते हुए जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल ने कहा कि कुश्ती कला भारतीय खेलो का प्रतिनिधि खेल है जिसे राज्य सरकार द्वारा भी खासा संवर्धन मिल रहा है । पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने कहा कि कुश्ती शारीरिक शोष्ठव का खेल है जिसमें युवाओं को आगे आना चाहिए ।शरीर की मजबूती युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है जिसे ये खेल पूरा करता है। उद्घाटन कार्यक्रम को एसडीएम संतोष गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजब सिंह, वीरेंद्र सिंह जादोन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तम दीक्षित, विजेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।।
महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम- खम
राजाखेड़ा के बड़े दंगल में महिला पहलवानों ने भी पहुंच कर अपने दमखम का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। जिससे दंगल इनमे कई प्रदेशों से आई महिला पहलवान शामिल रही।
पहलवानो का आपस मे जोड़ मिलाने एवं उनके निर्णय के लिए अशोक शर्मा, पप्पू सिंह, इंद्रजीत शर्मा, माधो सिंह, केलाश चिहार, बैजनाथ सिंह, डब्बलियाराम, प्रमोद जरगा मौजूद रहे।
राजाखेड़ा. आखिरी कुश्ती के पहलवान जोर आजमाइश करते हुए।