पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News The People Of Bahrawati Appealed To The Collector For Protection

बहरावती के लोगों ने कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलारी थाना क्षेत्र के गांव बहरावती के ग्रामीणों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 9 मार्च की रात करीब 12 बजे सोनू पुत्र रमेश, शुभम पुत्र रमेश हरिओम पुत्र भेदराम गुर्जर निवासीगण मानपुर थाना कौलारी ने गांव में आकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की जिसकी रिपोर्ट कौलारी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद रिपोर्ट को वापस लेने के लिए आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसे लेकर पीड़ित परिवार काफी परेशान है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनकों सुरक्षा नही मिली तो आरोपी कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। उन्होंने कलेक्टर से पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बहादुर सिंह, मुकेश कुमार,जगदीश प्रसाद, माताप्रसाद,दिलीप सिंह, राकेश आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...