पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dholpur News Rajasthan News The Voting Will Be Held From 8 Am Till Late Evening

सुबह 8 बजे से होगा मतदान देर शाम तक आएगा रिजल्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनासिल में निर्विरोध चुने गए सरपंच और वार्ड पंच

जिले की पंचायत समिति सैपऊ की 21 ग्राम पंचायतों में आम चुनाव के तहत रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को मतदान दल रवाना हुए। वहीं कनासिल ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच निर्विरोध चुन लिए गए। स्थानीय राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण देने के पश्चात मतदान दलों को रवाना किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान नियम, समय और संयम के साथ कार्य करेंगे और अपना व्यवहार मधुर रखेंगे। साथ ही मतदान की गोपनीयता को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों की रहने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात पहले वार्ड पंच की क्रम वार मतगणना कराएंगे उसके पश्चात ही सरपंच की मतगणना की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए दिए जाने वाले सामान को सुरक्षित रूप से ले जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को आदेशित किया गया है कि मतदान केन्द्र पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के तुरंत बाद मतदान परिसर से 200 मीटर की परिधि से दूर हट जाएं। मतगणना के बाद किसी भी प्रकार का विजय जलूस नही निकाला जाएगा। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि मतदान के लिए सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में करीब छह सौ पुलिसकर्मी तथा अधिकारियों को तैनात किया है।

पंचायत चुनाव-2020

मेरा गांवमेरी सरकार

सैपऊ पंचायत समिति में 15 मार्च को होने वाले पंच सरपंच के मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र में ले जाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होने बताया कि पंच सरपंच चुनाव के लिए मतदाता को वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज को अनुमति केवल उन निर्वाचकों के लिए होगी, जिनकी फोटो निर्वाचक नामांवली में उपलब्ध नहीं या जिनकी फोटो मिलान नहीं होता है। उनको अपनी पहचान दर्शाने के लिए कोई एक वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

पंचायत समिति सैंपऊ की 21 ग्राम पंचायतों में रविवार को मतदान कराया जाएगा। इससे पहले पंचायत समिति क्षेत्र की कनासिल ग्राम पंचायत में चुनाव निर्विरोध हुए। बताया गया है कि पूर्व में जिले भर में हुए चुनाव में कनासिल ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच निर्विरोध चुन लिए गए थे। उस समय घोषणा के समय चुनाव पर रोक लगाने के कारण विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं हो सकी थी।

धौलपुर. मतदान दलाें काे रवानगी से पहले संबाेधित करते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...