- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News Tourism Minister Singh On A One Day Visit To Dholpur Today
पर्यटन मंत्री सिंह आज एक दिवसीय धौलपुर दौरे पर
भरतपुर| पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री (धौलपुर एवं करौली) विश्वेंद्र सिंह 9 मार्च को एक दिवसीय धौलपुर भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्री सिंह सुबह 9ः30 भरतपुर से धौलपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे अधिकारियों की बैठक लेकर प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान के आंकलन एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं विशेष गिरदावरी अभियान के संबंध में चर्चा करेगें। साथ ही वे जिले के ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर पीडित किसानों से भी फसल खराबे के संबंध में बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी देगें।