- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Two Bikes Collided Near Chandasoura Village Bordering Uttar Pradesh Two Injured
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे चंदसौरा गांव के पास दो बाइकें भिड़ीं, दो जने घायल
सैंपऊ. घायल का उपचार करते हुए चिकित्सा कर्मी।
सैंपऊ। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे चंदसौरा गांव के पास नेशनल हाईवे 123 पर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस 1033 के पायलट धर्मेंद्र चौधरी की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ पर पहुंचाया।
जहां एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, तथा दूसरे घायल का हॉस्पिटल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। होतम पुत्र अनुआ कुशवाह निवासी बीरभान बाइक पर सवार होकर अपने माता-पिता के साथ अपनी ननिहाल धौलपुर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे पल्टू का नगला गांव निवासी देवी सिंह पुत्र लाल पत कुशवाह की बाइक से भिड़ंत हो गई।