- Hindi News
- National
- Saramathura News Rajasthan News Two Women And Two Male Nurses In The Hospital All Four Were Absent From Duty
अस्पताल में हंै दो महिला और दो मेल नर्स, चारों ड्यूटी से मिले नदारद
उपखंड के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण बदहाली के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को खरौली सरपंच रवि मीणा ने शाम के समय अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चिकित्सक से सुविधाओ की जानकारी ली। लेकिन अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के अभाव में रोगियों को भटकता देख सरपंच ने नाराजगी जताई। सरपंच की नाराजगी देख चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में 2 महिला व 2 पुरुष मेलनर्स तैनात हैं, लेकिन आज एक भी मेलनर्स नही आया है। जिसके कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही देख सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए बड़ागांव अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग की।
खरौली सरपंच रवि मीणा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में स्वास्थ्यविभाग द्वारा एक चिकित्सक सहित चार मेलनर्स व एक एएनएम को तैनात किया हुआ है। रोगियों की शिकायत पर शनिवार को इवनिंग में अस्पताल को चैक किया गया तो अस्पताल में चिकित्सक के साथ एक एएनएम मौजूद थी वही चारो मेलनर्स गायब थे। सरपंच ने रोगियों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का अस्पताल की स्थिति से अवगत कराया। सरपंच की नाराजगी को देखते हुए स्वास्थ्यविभाग के उच्च अधिकारियों ने लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अस्पताल प्रभारी डाॅ. सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पीएचसी बड़ागांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मात्रा में स्टाफ तैनात किया हुआ है। लेकिन शनिवार को इवनिंग में बिना कारण बताए चारो मेलनर्स अनुपस्थित हो गए। मेलनर्सो की लापरवाही को देखते हुए उपस्थिति पंजिका में चारो मेलनर्स की क्रोस लगाई गई है वही उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। सरपंच ने उच्च अधिकारियों से लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तो अस्पताल में चिकित्सक के साथ एक एएनएम मौजूद थी वही चारो मेलनर्स गायब थे। सरपंच ने रोगियों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों का अस्पताल की स्थिति से अवगत कराया। सरपंच की नाराजगी को देखते हुए स्वास्थ्यविभाग के उच्च अधिकारियों ने लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अस्पताल प्रभारी डाॅ. सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पीएचसी बड़ागांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मात्रा में स्टाफ तैनात किया हुआ है। लेकिन शनिवार को इवनिंग में बिना कारण बताए चारो मेलनर्स अनुपस्थित हो गए। मेलनर्सो की लापरवाही को देखते हुए उपस्थिति पंजिका में चारो मेलनर्स की क्रोस लगाई गई है वही उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। सरपंच ने उच्च अधिकारियों से लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सरमथुरा. अस्पताल के मुख्य गेट पर विरोध जताते सरपंच व ग्रामीण।
सरपंच ने उच्च अधिकारियों से की स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग