- Hindi News
- National
- Dholpur News Rajasthan News Video Viral Robbery Sitaram Caught In 10 Days Now Looking For Lucca Rakesh And Ravi
वीडियो वायरल करने वाला डकैत सीताराम 10 दिन में पकड़ा, अब लुक्का, राकेश और रवि की तलाश
करीब 3 मार्च को चंबल के बीहड़ों में हथियारों के साथ डकैतों का वीडियो वायरल करने वाले डकैत सीताराम गुर्जर को एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जल्द पकड़ने के आदेश मिलने के बाद बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने उसे 10 दिन में ही बुद्धू का पुरा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डकैत सीताराम के कब्जे से एक अवैध देसी पचपेरा राइफल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
भरतपुर जिले के गाव गढ़ी बाजना इलाके के रहने वाले डकैत सीताराम गुर्जर पर 11 हजार रुपए का इनाम घोषित है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि डकैत सीताराम गुर्जर ने अपने अन्य साथी डकैतों के साथ सोशल मीडिया पर हथियारों सहित वीडियो वायरल किए थे। वायरल वीडियो के अंतर्गत डकैत ने बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा को अपशब्द बोले थे। डकैत सीताराम गुर्जर डकैती की योजना, हत्या और हत्या के प्रयास के साथ डकैती के करीब 11 दर्ज मामलों फरार चल रहा था। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अब डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का, राकेश गुर्जर और रवि गुर्जर भी पुलिस की रडार पर हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि डकैत सीताराम गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान डकैत से अन्य संगीन वारदातों के भी खुलासे हो सकते हैं।
हत्या, लूट, मारपीट के कई मामलों में वांछित हैं डकैत
पुलिस के अनुसार फरारी काट रहे डकैतों पर कई संगीन मामलें दर्ज हैं। इनमें डकैत राकेश 2 हजार का इनामी होने के साथ पैरोल से फरार है। वहीं लुक्का भी पैरोल पर फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा इस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है। यह भी कई जघन्य मामलों में वांछित है।
वेश बदलकर बीहड़ों से बाहर आने की मिली थी सूचना, दिन भर नजर रखी पर नहीं आए
डकैतों के वीडियो वायरल होने के बाद ही एसपी मृदुल कच्छावा ने इन्हें पकड़ने के लिए बीहड़ों के गांवों में मुखबिर तंत्र मजबूत करने के लिए कुछ थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके बाद करीब चार दिन पूर्व बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस सूत्रों की मानें तो होली के दिन सोमवार को बाड़ी सदर थाना प्रभारी को डकैतों के वेश बदलकर बीहड़ों के बाहर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम सादा वर्दी में जगह-जगह तैनात हो गई, लेकिन डकैत बीहड़ों से बाहर नहीं आए थे। जिसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को टीम के साथ वहीं पर रुकने के निर्देश दिए थे।
3 मार्च को वायरल वीडियो में दिखी थी डकैतों की आधुनिक हथियारों के साथ पूरी गैंग
3 मार्च को वायरल हुए 3 वीडियो में डकैत सीताराम गुर्जर ने गिरोह के अन्य साथियों का परिचय कराते हुए उनके घोषित इनाम की जानकारी दे रहा था। साथ ही बीहड़ों में गिरोह के साथियों द्वारा हथियारों के साथ दिखाया था। इसके अलावा एक वीडियो में बाड़ी विधायक और मंत्री रमेश मीणा को भी काफी अपशब्द कहे थे। डकैतों के हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्पर्यता दिखाते हुए डकैतों को पकड़ने के लिए बीहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाया था।
वायरल वीडियो
एक दिन पहले ही डकैत लुक्का के गुर्गे साहब सिंह को भी पकड़ा था
मुखबिर की 7वीं सूचना सटीक निकली, बुद्धू का पुरा के जंगलों से दबोचा गया डकैत सीताराम
चार दिन से बीहड़ों में डकैतों को पकड़ने के लिए रुकी पुलिस को मुखबिर ने कई सूचनाएं दी, लेकिन कई सूचनाएं मिलने के बाद भी डकैत पुलिस के हाथ नहीं आए। इसके बाद गुरुवार को बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह 7वीं बार सटीक सूचना मिली कि सीताराम गुर्जर बुद्धू का पुरा के जंगलों से निकलने वाला है। बाड़ी सदर एसएचओ ने जंगलों में घेराबंदी कर मोर्चा लिए छिपे रहे। पुलिस के अनुसार सुबह डकैत सीताराम हथियार के साथ अकेला आता हुए दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया।
धौलपुर. पुलिस गिरफ्त में हथियारों संग पकड़ा डकैत सीताराम गुर्जर।