पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसई नवाब| ग्राम पंचायत नगला हरलाल के गांव शाहपुर मे शाम को चौपाल का आयोजन कर एसडीएम सैंपऊ हरीसिंह लंबोरा एवं विकास अधिकारी रामबोल सिंह ने ग्रामीणों को दो सोख्ता गड्‌ढे वाले शौचालय निर्माण के बारे मे समझाया। चौपाल मे एसडीएम लंबोरा ने कहा कि जो भी ग्रामीण शौचालय निर्माण से वंचित रह गए हैं ऐसे परिवार तीन दिन में अपने घर पर शैचालय का निर्माण करवाएं अन्यथा खुले मे शौच पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ेगा। विकास अधिकारी रामबोल सिंह ने कहा कि गांव मे दो सोख्ता गड्ढे वाले शौचालय वैज्ञानिक दृष्टि से उपयुक्त हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एनओएलबी मे स्वीकृत शौचालयों को सीघ्र ही पूर्ण करवाएं एवं जिस परिवार मे भी शौचालय नही पाया जाएगा तो उनकों मिलने वाली खाद्य सामग्री नही मिलेगी।
खबरें और भी हैं...