- Hindi News
- National
- Saipau News Rajasthan News Vinod Mittal Became The Chairman Of The District Unit President Of District Agrawal Mahasamiti Minister Murari Mittal
जिला अग्रवाल महासमिति के तसीमों इकाई अध्यक्ष बने विनोद मित्तल, मंत्री मुरारी मित्तल
धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति तसीमों इकाई की बैठक मोदी की धर्मशाला तसीमों में गुरुवार को हुई। बैठक की शुरुआत अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल मित्तल व निवर्तमान मंत्री मुरारीलाल मित्तल ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्विरोध सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद मित्तल को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं मुरारी लाल मित्तल को पुनः मंत्री, उपाध्यक्ष महावीर मित्तल को चुना गया। वहीं अन्य पदों पर भी निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद मित्तल ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी व लगन से निभाएंगे।