पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badi News Rajasthan News Women Child Development Commission Launches Free Rscit Batch For Women

महिला बाल विकास आयोग ने महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी बैच किया शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बा में महात्मा गांधी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एमजीसीआई पर महिला बाल विकास आयोग की ओर से संचालित प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत आरकेसीएल द्वारा निशुल्क आरएससीआईटी व आरएससीएफए (टैली) कंप्यूटर कोर्स निशुल्क बैच का उद्घाटन हुआ इस बैच का उद्घाटन बाड़ी नगर पालिका की महिला पार्षद मालती देवी मित्तल व प्रमुख समाजसेवी रामादेवी गर्ग कंपनी परिवार द्वारा किया गया । कंप्यूटर डायरेक्टर अजय गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चयनित पात्र सभी महिलाओं को 90 दिन का निशुल्क कंप्यूटर कोर्स हर वर्ष करवाया जाता है यह बहुत ही अच्छी योजना है जो महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने में बहुत मददगार रहती है, महात्मा गांधी कंप्यूटर के कोऑर्डिनेटर अरुण मंगल ने बताया के इस वर्ष पहली बार आरकेसीएल द्वारा आरएससीआईटी के साथ आरएससीएफए ( टैली कोर्स) भी महिलाओं को निशुल्क करवाया जा रहा है। इस बार आरएससीआईटी में कुल 26 एवं आरएससीएफ पर 15 महिलाओं का नि:शुल्क कंप्यूटर करने हेतु चयन किया गया है। महात्मा गांधी कंप्यूटर बाड़ी शहर में 2008 से संचालित है, अपनी अच्छी गुणवत्ता के कारण राज्य स्तर पर 5 बार सम्मानित हो चुका है। एमजीसीआई का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना है। एमजीसीआई प्रमुख परामर्शदात्री अंजली गर्ग व रश्मि गर्ग ने पार्षद मालती देवी मित्तल एवं समाजसेवी रमा देवी गर्ग का दुपट्टा पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया आए हुए अतिथियों ने सभी महिलाओं को नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया। महिलाओं को जीवन में आगे कैसे बढ़ना है इस बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर सेंटर के कंप्यूटर टीचर विवेक सिंघल, दिशानी गर्ग, लोकेश सिंघल एवं चयनित सभी महिलाएं व लड़कियां मनीषा कोहली, रेनू कुमारी, सीमा, शालू शाक्य, शिवानी शर्मा, सुरभि शर्मा, भावना गोयल, रिधिमा मित्तल, शिखा गोयल, कुसुमलता, प्रियंका दीक्षित, शैली बंसल, उमा कुमारी, प्रियंका सिंघल, अंजली शरण, भावना, अजर सरिता, कीर्ति कुमारी आदि उपस्थित रही।

बाड़ी. निशुल्क बैच का उद्घाटन करते अतिथि
खबरें और भी हैं...