पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भ्रूण हत्या रोकने में मदद करेंगे महिलाएं : सुधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धौलपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन रविवार को नेहरू युवा केंद्र के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद युवा मंडल गिर्राज कॉलोनी के द्वारा गांव अल्हेपुरा में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम संगठन अध्यक्ष सुधा देवी, विशिष्ट अतिथि राजीविका से सोना देवी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत सिंह ने की।

कार्यक्रम में शुरुआत मां सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि सुधा देवी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को बचत करने, समूह के बारे में बताया। सोनादेवी ने कहा कि महिला वह शक्ति है, जो देश में परिवर्तन ला रही है। महिलाओं को एकत्र होकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं किसी काम को करने की ठान लें तो वह काम जरूर पूरा होता है। अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं को अब सरकारी योजनाओं में बढ़कर हिस्सेदारी लाना चाहिए, ताकि समाज में बदलाव की वह मुख्यधारा बन सके। उन्होंने कहा कि नारी को सम्मान करना चाहिए, जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को धरातल पर लाया जा सके एवं विशेष समाज में बदलाव के लिए शिक्षा समानता साथ कन्या भूण हत्या पर पूरी तरह से रोक में अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर 12 युवती मंडलों की 110 महिलाओं ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...