- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News 18 Thousand Dasha Humar Mahila Mahasabha Seminar Peace In Temples
18 हजार दशा हुमड़ महिला महासभा की गोष्ठी, मंदिरों में शांतिधारा की
18 हजार दशा हुमड़ महिला महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वागड़-मेवाड़ के सभी गांव में गोष्ठी हुई। 18 हजार दशा हुमड़ महिला महासभा की अध्यक्ष साधना कोठारी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में सुबह में मंदिरों में पूजा अर्चना कर शांतिधारा की गई।
आगामी 1 वर्ष के समाज हित में किए जाने वाले रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। महिला महासभा की गोष्ठी में निर्णय लिया गया की सामूहिक भोजन में खाना झूठा नहीं छोड़ा जाएगा, उसके लिए उसके लिए जन जागरण होगा। बुजुर्गों का सम्मान और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी प्रकार की विवाद के लिए आपस में बैठ कर कर तय करने का निश्चय किया। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संरक्षक उषा खोड़निया, पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा शाह, रेखा पंचोरी, शैलबाला गोवडिय़ा, पायल मेहता, दीपिका शाह, लता शाह, सुलोचना शाह, सरोज गोवडिय़ा, निर्मला खोड़निया, सुषमा, स्वाति भुता, मंजू भूता, चंद्रप्रभा शाह, वनिता शाह, काजल, नेहा शाह, इंदुबाला दोसी, पुष्पा डेचिया, मंजू डेचिया, जयप्रभा कोठारी, आदिश खोड़निया, हिरेन खोड़निया, राजकुमार डेचिया, नटवरलाल मुंशी, अश्विन बोबड़ा, संतोष खोड़निया, मौजूद रहे।
धर्म समाज संस्था**
सागवाड़ा. पूजा अर्चना करती महिला महासभा की सदस्याएं।