पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News 2711 Applications For Liquor Shops Lottery 12

शराब की दुकानों के लिए 2711 आवेदन, लाॅटरी 12 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर| आबकारी की अधिकृत शराब दुकान के लिए लॉटरी 12 मार्च को होगी। कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी लॉटरी के जरिये दुकानों का आवंटन करेगी। आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत, निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि विभाग के पास सात मार्च की शाम तक ऑनलाइन 2722 आवेदन प्राप्त हो गए है। इसमें 1320 आवेदन सत्यापित हो गए। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 9 मार्च तक डीडी के साथ आवेदन रिसीव किए जाएंगे। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 15 से 20 अधिक आवेदन आना बताया जा रहा है।

वहीं राज्य सरकार ने जारी की गई नई आबकारी नीति में कई बदलाव किए है। इस बार निरीक्षण व गश्त को मोबाइल एप से जोड़ा गया है। राजस्थान आबकारी शाखा एवं निरोधक दल के फिल्ड में कार्यरत अधिकारियों के वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा ताकि क्षेत्र में प्रभावी गश्त की जाएगी। इन वाहनों को सेंट्रलाइज्ड इंट्रिगेटेड ऑनलाइन रियल टाइम सिस्टम से जोड़ा जाएगा। आबकारी निरीक्षक व प्रहराधिकारी की ओर से किए जाने वाले निरीक्षण को मोबाइल एप के माध्यम से निरीक्षण प्रति मय फोटो उपलब्ध कराने की अनिवार्यता की गई है। वहीं अधिक से अधिक सेवाओं की जानकारी उपभोक्ता व आवेदक को एसएमएस अलर्ट से प्राप्त होगी।
खबरें और भी हैं...