पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News 8 Western Disturbances This Year So March Chill

इस साल 8 पश्चिमी विक्षोभ, इसलिए मार्च सर्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलनीनो और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिरी दिनों में ठंड का असर अचानक से बढ़ गया है। देश के उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने और 11 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने से न्यूनतम तापमान पिछले दो दिन में पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 14 तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री हो गया। जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री कम हुआ, वहीं अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई। मार्च में ऐसा पहली बार हुआ है। तापमान में अचानक गिरावट आने का असर वनस्पतियों पर शनिवार सुबह ओस के जमे हुए होने के रूप में सामने आया है।इधर, वातावरण में आद्रता 8 से 14 प्रतिशत रही। कृषि विज्ञान केंद्र फलोज डूंगरपुर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ.सीएम बलाई ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही इस बार मार्च में ठंड का असर रहा है। हो सकता है कि अचानक ठंड का असर बढऩे से आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की या तेज बारिश हो सकती है। वैसे तो अमूमन हर साल दो या तीन पश्चिमी विक्षोभ होते हैं। जिसका कारण अलनीनो को माना जाता है। इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने सालभर में आठ पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 15 मार्च को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, 16 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, 17 मार्च को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, 18 मार्च को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तक रहेगा।

आज से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री होने की संभावना

डॉ.सीएम बलाई ने बताया कि 15 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अचानक बढ़े तापमान से फिलहाल फसल पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।

डूंगरपुर. सर्द हवा के कारण पहली बार मार्च में घास व पत्ते अाेस की बूंदे नजर आ रही है।
खबरें और भी हैं...