मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
सीमलवाड़ा| झौंथरी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धंबोला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
झौंथरी निवासी चंदूलाल पुत्र प्रभुलाल कलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि ललित कलाल गांव में काम्पलेक्स के पास बैठा था कि कि गांव के ही मुकेश पुत्र वखेचंद कलाल ने ललित के साथ अपशब्द का प्रयोग कर मारपीट कर छीना झपटी का प्रयास किया। इस पर मामला दर्ज किया गया।