पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Additional Examinations Will Not Be Held Till April 30 Teachers Will Have To Go

30 अप्रैल तक नहीं होगी अतिरिक्त परीक्षाएं, शिक्षकों को जाना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर 30 मार्च तक राज्य में भीड-भाड़ वाले क्षेत्र को बंद रखा है। प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमा 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मणिलाल छगण ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पूर्णत: छुट्टी रहेगी। परीक्षा का नियमानुसार संचालन होगा। वहीं इसके अलावा अतिरिक्त परीक्षा नहीं रखी जाएगी। स्कूल समय में स्टाफ को नियमानुसार पहुंचना अनिवार्य होगा। स्कूल में शाला दर्पण, सीसीई पोर्टफॉलियो, ऑडिट और अन्य सभी बकाया कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल समय में कोई भी स्टाफ अनुपस्थित नहीं रहेगा। इधर, कलेक्टर कानाराम ने बताया कि सभी राजकीय समारोह, सामाजिक सम्मेलन, मेले उन्हें आगामी आदेशों तक यथासंभव स्थगित रखे जाएंगे। यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति पिछले 15 दिनों में विदेश यात्रा से लौटा है, तो उसकी सूचना तुरंत जिला सर्विलेंस यूनिट के कंट्रोल रूम नंबर 02964-232486 देने के निर्देश दिए।

जिले में नहीं मिला संदिग्ध मरीज: सीएमएचओ

सीएमएचओ डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने संदिग्ध मरीज की खबर चैनल पर चलने के बाद खंडन किया और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। डॉ. परमार ने कहा कि ब्लॉक सीमलवाड़ा में कोरोना संदिग्ध मरीज मिलने की एक न्यूज चैनल की खबर को झूठी बताई। जबकि शनिवार तक एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी समाचार पत्र, सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया में कोविड- 19 कोरोना वायरस से संबंधित सामग्री का प्रसारण नहीं करें।

खबरें और भी हैं...