पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News All Trees Planted In The City Will Be Repaired In 48 Hours

शहर में लगाए सभी पेड़ 48 घंटे में ठीक किए जाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता से पूरे देश में रोल मॉडल चुकी नगरपरिषद ने शहरी वृक्षारोपण में भी चार साल में 25 हजार से अधिक पेड लगाकर शहर को हरा भरा बना दिया। वृक्षों की बराबर देखभाल नहीं होने लगातार नुकसान होने पर सभापति ने गुरुवार को नगरपरिषद में एक बैठक रखी। जिसमे परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और परिषद के ठेकेदारों से कहा िक वृक्षों की देखभाल हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, वृक्षों से केवल एक घर का वातावरण शुद्ध नहीं होगा। वृक्ष से पूरे शहर का पर्यावरण शुद्ध होगा। अधिकारियो और कर्मचारियों से कहा कि 48 घंटे के अंदर वृक्षों को सही करे। जहां ट्री गार्ड नहीं है वहां ट्री गार्ड की व्यवस्था करे। आयुक्त गणेशलाल खराड़ी ने सभी कर्मचारियों को वृक्ष ठीक करने के लिए वार्डो में ड्यूटी लगाई। जब तक वृक्ष सही न हो जाए तब तक परिषद में न आने की बात कही। ठेकेदार पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही जिन्होंने वृक्षारोपण किया था उनको ब्लैक लिस्टेड करने और अमानत राशि जब्त करने के आदेश दिए। सभी वृक्षों की देखभाल के लिए टीम गठित की गई। इसमें हर कर्मचारी चार चार पेड़ों को सही करेगा।

खबरें और भी हैं...