- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Angry Young Man Commits Suicide After Trapping His Wife
पत्नी के पीहर जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
वड़ापाल गांव की घटना
डूंगरपुर| जिले के वड़ापाल गांव में युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। प|ी के होली के त्योहार से पहले पीहर चले जाने से युवक दु:खी था। इस पर शुक्रवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। इस पर शव को नीचे उतारा गया। सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वड़ापाल गांव निवासी 25 वर्षीय अमृतलाल पुत्र शंकरलाल भणात की प|ी होली से पहले नाराज हो कर अपने पीहर केशरियजी चली गई थी। प|ी के पीहर जाने से अमृतलाल भी दुखी रहने लगा था। परिवादी शंकरलाल पुत्र कचरा भणात ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 6.30 बजे पुराने मकान पर आया। अमृतलाल की 12 वर्षीय पुत्री ने अपने दादा को बताया कि पापा साड़ी का फंदा लगा कर लटक गए है। इस वह दौड़ कर पहुंचे तो अमृतलाल फंदे से लटका नजर आया। इस पर अमृतलाल को नीचे उतारा। आस पड़ोस के लोग भी आ गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।