अतिवीर टेलेंट सर्च परीक्षा 29 मार्च को
बिजनेस न्यूज
डूंगरपुर। अतिवीर एज्यूकेशनल इंस्टिट्यूट की ओर से 29 मार्च व 5 अप्रेल को अतिवीर टेलेंट सर्च एक्जाम एटीएसई का आयोजन होगा। परीक्षा 2 वर्गों सीनियर वर्ग विज्ञान - कक्षा 11 व 12 की 29 मार्च तथा जूनियर वर्ग कक्षा 8 से 10 की 5 अप्रेल को होगी। परीक्षा में प्रथम, द्घितीय व तृतीय रहने वाले को क्रमश: ग्यारह हजार, इक्यावन सौ व इकतीस सौ रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इंस्टिट्यूट में प्रवेश लेनें वाले छात्र-छात्राओं को फीस के माध्यम से 90 प्रतिशत की राशि तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा 12 अप्रेल को की जाएगा। इसके साथ ही नीट 2020 के लिए 15 मार्च से चलाए जाने वाले निशुल्क क्रेश कोर्स की अंतिम तिथि रखी गयी है।