पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganeshpur News Rajasthan News Awareness On Increasing Productivity Of Mustard And Mustard Training Given To Farmers

राई और सरसों की उत्पादकता बढ़ाने पर जागरूकता, किसानों को दिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि फसलों में बीज उत्पादन परियोजना के अंतर्गत भाका अनूप सरसों अनुसंधान निदेशालय भरतपुर के जनजाति किसानाें की एक दिवसीय जागरूकता एवं राइ सरसों बीज उत्पादन तकनीकी पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र हुआ।

शिविर का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.सीएम बलाई एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ.भागीरथ रामराई प्रधान वैज्ञानिक भरतपुर सरसों अनुसंधान निदेशालय ने किया। प्रशिक्षण के समन्वयक भागीरथ रामनाई ने सरसों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राई सरसों फसलों का परिचय एवं बीज उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. बलाई ने राई सरसों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मृदा एवं पोषक तत्वों का महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. बीएल मीणा ने राई सरसों की उन्नत किस्मों के चुनाव एवं उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बीके की ओर से राई सरसों के प्रमुख कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ भागीरथ राम ने राई सरसों के बीज उत्पादन एवं तेल की गुणवत्ता के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सरसों की उन्नत तकनीकी अपनाने का आह्वान किया।वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरसी मीणा, एचपी मीणा सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी भी मौजूद थे। एक दिवसीय जागरूकता एवं जनजाति किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजाति कृषकों को भी भंडारण पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किया गए।

गणेशपुर। शिविर में किसानों को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक।
खबरें और भी हैं...